1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एनसीआर में लग्जरी घरों की जबरदस्त डिमांड, मांग को देखते हुए यहां लॉन्च हुई 2,400 प्रीमियम फ्लैट

एनसीआर में लग्जरी घरों की जबरदस्त डिमांड, मांग को देखते हुए यहां लॉन्च हुई 2,400 प्रीमियम फ्लैट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Feb 19, 2025 01:12 pm IST,  Updated : Feb 22, 2025 09:47 am IST

प्रॉपर्टी बाजार में मांग बनी हुई है। इस मांग को तेज करने का काम स्टॉक मार्केट की सुस्त रफ्तार ने भी किया है। वक्त की नजाकत को समझते हुए रियल एस्टेट डेवलपर्स एक के बाद एक प्रोजेक्ट लॉन्च कर रहे हैं।

Huge Demand of Flats - India TV Hindi
घरों की जबरदस्त डिमांड Image Source : FILE

शेयर बाजार में भारी गिरावट ने रियल एस्टेट को एक बार फिर से पॉपुलर कर दिया है। एक बार फिर ट्रेंड बदला है और नए निवेशक रियल एस्टेट की ओर लौटे हैं। इससे प्रॉपर्टी की मांग में तेजी लौटी है। इस मौके का फायदा उठाकर डेवलपर्स नए प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। अगर बात दिल्ली-NCR रियल एस्टेट की मार्केट की करें तो लग्जरियस फ्लैट की मांग बनी हुई है। इसी को देखते ग्ररुग्राम, नोएडा से लेकर गाजियाबद में नए लग्जरियस प्रोजेक्ट लॉन्च हो रहे हैं। हाल ही में डीएलएफ ने गुरुग्राम में 'द डहलियाज' लॉन्च किया था। करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट देखते-देखते बिक गए। अब रियल्टी कंपनी प्रतीक ग्रुप ने गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में प्रीमियम प्रोजेक्ट 'प्रतीक ग्रैंड बेगोनिया' लॉन्च किया है। 

1.2 करोड़ रुपये से शुरुआती कीमत 

'प्रतीक ग्रैंड बेगोनिया' में 2, 3 और 4 बीएचके फ्लैट्स लॉन्च किए हैं। फ्लैट की शुरुआती कीमत 1.2 करोड़ रुपये है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 15 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में 2,400 प्रीमियम फ्लैट बनाए जाएंगे। पहले चरण में 1,200 फ्लैट की बिक्री होगी। कंपनी का दावा है कि लॉन्च के साथ ही 50% फ्लैट की बुकिंग हो गई है। कंपनी इस नई परियोजना के निर्माण पर 5000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया और यह पांच साल में पूरा होगा।

आसान पेमेंट स्कीम का विकल्प

आज के खरीदारों को केवल घर ही नहीं, बल्कि एक ऐसा वातावरण चाहिए जो उनकी लाइफस्टाइल को और आरामदायक बनाए। प्रतीक ग्रैंड बिगोनिया स्विमिंग पूल, स्पा, फिटनेस सेंटर, सनकेन गार्डन एम्फीथिएटर, ग्रैंड रूफ पार्टर गार्डन, पार्किंग स्पेस पर ईवी चार्जिंग पॉइंट, इंडोर और आउटडोर गेम्स, टेनिस कोर्ट, जॉगिंग ट्रैक, किड्स प्ले एरिया आदि से लैस हैं। इतना ही नहीं 30:70 पेमेंट प्लान के तहत बुकिंग के समय सिर्फ 10% राशि, 90 दिनों में 20% भुगतान, शेष 70% अंतिम डिमांड लेटर पर, इस स्कीम से खरीदारों को वित्तीय राहत मिलेगी।

प्रोजेक्ट का डिजाइन कोलोनियल आर्किटेक्चर और फैंटेसी थीम से प्रेरित है। भव्य फव्वारे, हरे-भरे लैंडस्केप गार्डन से युक्‍त स्पेशियस 2, 3 और 4 बीएचके फ्लैट्, नेचुरल वेंटिलेशन और भरपूर रोशनी के साथ पॉजिटिव माहौल भी प्रदान करते हैं।

एनएच-24 से बेहतरीन कनेक्टिविटी

एनएच-24 से सटे होने के कारण इस प्रोजेक्ट की बेहतरीन कनेक्टिविटी है। दिल्ली, नोएडा और मेरठ यहां से आसानी से जाया जा सकता है। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल(Delhi-Meerut Rapid Rail) शुरू होने से यहां से कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो गई है। शानदार लोकेशन और विश्वस्तरीय सुविधाओं के कारण यह प्रोजेक्ट खरीदारों को पसंद आ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा