1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स की टॉप 10 में से सभी कंपनियों ने निवेशकों को कराया नुकसान, लिस्ट में Reliance, TCS और HDFC भी शामिल

सेंसेक्स की टॉप 10 में से सभी कंपनियों ने निवेशकों को कराया नुकसान, लिस्ट में Reliance, TCS और HDFC भी शामिल

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Oct 22, 2023 12:20 pm IST,  Updated : Oct 22, 2023 01:25 pm IST

इजराइल और हमास युद्ध के चलते पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रही। इसका असर सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के मार्केट कैप पर देखने को मिला। सभी कंपनियों की मार्केट कैप में गिरावट आई। इसके चलते इन कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

Sensex - India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : PTI

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते बड़ी गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 885.12 अंक या 1.33 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इसके चलते सेंसेक्स में शामिल टॉप 10 में से सभी 10 कंपनियों ने निवेशकों को नुकसान कराया। आपको बता दें कि सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,52,979.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं। पिछले सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 34,876.78 करोड़ रुपये घटकर 15,55,531.53 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 27,827.08 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 12,78,564.03 करोड़ रुपये रह गया। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने भी किया निराश 

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 18,103.6 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,86,223.02 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस की 17,171.75 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,70,574.90 करोड़ रुपये रह गई। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 13,518.4 करोड़ रुपये घटकर 6,53,120.67 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी के मूल्यांकन में 12,533.27 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,46,537.83 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 11,512.75 करोड़ रुपये घटकर 5,02,678.77 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का 10,387.09 करोड़ रुपये के नुकसान से 11,54,748.49 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,139.88 करोड़ रुपये घटकर 5,30,896.08 करोड़ रुपये पर आ गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 1,909.18 करोड़ रुपये घटकर 5,92,342.82 करोड़ रुपये रह गया। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि इस हफ्ते भी भारतीय शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव रहने की आशंका है। ऐसा इजराइल और हमास युद्ध गहराने से हो सकता है। इसके चलते निवेशकों को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा