उत्तर प्रदेश के शानदार एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 से सफर थोड़ा महंगा हो गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) ने नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टोल की नई दरें लागू कर दी हैं। अगर आप आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल या बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले हैं, तो अपनी जेब और फास्टैग (FASTag) बैलेंस दोनों का ख्याल रखें, क्योंकि टोल शुल्क में ₹5 से लेकर ₹85 तक का इजाफा किया गया है।
Related Stories
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
आगरा से लखनऊ के बीच का सफर अब आपकी जेब पर थोड़ा और भारी पड़ेगा। यूपीडा द्वारा जारी नई लिस्ट के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे पर अब दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर के लिए टोल की दर ₹335 निर्धारित की गई है। लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए यह वार्षिक संशोधन हर साल की तरह इस बार भी लागू किया गया है।
| वाहन के प्रकार | वर्तमान टोल दर (₹) | पुरानी टोल दर (₹) |
| टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर | 335 | 330 |
| कार, जीप, वैन या एलएमवी | 675 | 665 |
| हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस | 1065 | 1045 |
| बस या ट्रक | 2150 | 2100 |
| भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी (3 से 6 धुरी वाले वाहन) | 3290 | 3225 |
| विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन) | 4230 | 4145 |
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर छोटे वाहनों (दोपहिया और तिपहिया) के लिए बड़ी राहत दी गई है। यहां दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए टोल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यात्रियों को पहले की तरह ही ₹350 का भुगतान करना होगा।
| वाहन के प्रकार | वर्तमान टोल दर (₹) | पुरानी टोल दर (₹) |
| टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर | 350 | 350 |
| कार, जीप, वैन या एलएमवी | 700 | 700 |
| हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस | 1105 | 1105 |
| बस या ट्रक | 2240 | 2225 |
| भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी (3 से 6 धुरी वाले वाहन) | 3430 | 3420 |
| विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन) | 4400 | 4385 |
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी छोटे वाहनों (दोपहिया और तिपहिया) के लिए बड़ी राहत दी गई है। इस रूट पर भी छोटे वाहनों के लिए पुराने रेट ही लागू रहेंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को पार करने के लिए आपको ₹315 खर्च करने होंगे।
| वाहन के प्रकार | वर्तमान टोल दर (₹) | पुरानी टोल दर (₹) |
| टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर | 315 | 315 |
| कार, जीप, वैन या एलएमवी | 635 | 635 |
| हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस | 1000 | 1000 |
| बस या ट्रक | 2025 | 2010 |
| भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी (3 से 6 धुरी वाले वाहन) | 3100 | 3085 |
| विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन) | 3980 | 3965 |
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले कार चालकों के लिए थोड़ी बुरी खबर है। पिछले साल की तुलना में इस साल कार के टोल टैक्स में ₹10 की वृद्धि की गई है। हालांकि यह बढ़ोतरी छोटी लग सकती है, लेकिन नियमित सफर करने वालों के लिए यह महीने के बजट पर असर डाल सकती है।
| वाहन के प्रकार | वर्तमान टोल दर (₹) | पुरानी टोल दर (₹) |
| टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर | 145 | 140 |
| कार, जीप, वैन या एलएमवी | 295 | 285 |
| हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस | 440 | 440 |
| बस या ट्रक | 845 | 840 |
| भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी (3 से 6 धुरी वाले वाहन) | 1345 | 1335 |
| विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन) | 1755 | 1745 |
क्यों बढ़ाई गईं दरें?
यूपीडा (UPEIDA) के अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और रखरखाव के खर्च को देखते हुए यह वार्षिक वृद्धि जरूरी है। हर साल एंट्री पॉइंट से एग्जिट पॉइंट तक की दूरी के आधार पर इन दरों में मामूली बदलाव किया जाता है।