1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली में बनाए जाएंगे वर्ल्ड क्लास बस स्टैंड, LED स्क्रीन पर मिलेगी रूट और नंबर की जानकारी- डिटेल्स

दिल्ली में बनाए जाएंगे वर्ल्ड क्लास बस स्टैंड, LED स्क्रीन पर मिलेगी रूट और नंबर की जानकारी- डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 25, 2025 10:44 am IST,  Updated : Jun 25, 2025 10:44 am IST

परिवहन मंत्री ने कहा कि इन एडवांस्ड बस स्टैंड के डिजाइन दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, नवी मुंबई, सिंगापुर, लंदन जैसे अंतरराष्ट्रीय शहरों और चीन के शहरों में मौजूदा मॉडलों के विस्तृत अध्ययन के बाद विकसित किए जा रहे हैं।

delhi, delhi news, delhi bus stand, bus stand, bus stand designs, bus stand design in delhi, new bus- India TV Hindi
यात्रियों को डिजिटल स्क्रीन पर मिलेगी बस की जानकारी (मौजूदा बस स्टैंड की तस्वीर) Image Source : DTC

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार राजधानी की तस्वीरें बदलने पर गंभीरता से काम कर रही है। इसी कड़ी में, दिल्ली सरकार मौजूदा बस स्टैंड को हटाकर नए और वर्ल्ड क्लास बस स्टैंड लगाएगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को शहर के बस क्यू शेल्टर (BQS) को आधुनिक, विश्व स्तरीय सुविधाओं में बदलने के काम को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने दिल्ली सचिवालय में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जहां परिवहन विभाग ने प्रस्तावित बीक्यूएस डिजाइन प्रस्तुत किए। 

सिंगापुर, लंदन के मौजूदा मॉडल के अध्ययन के बाद विकसिए किए जा रहे हैं डिजाइन

परिवहन मंत्री ने कहा कि इन एडवांस्ड बस स्टैंड के डिजाइन दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, नवी मुंबई, सिंगापुर, लंदन जैसे अंतरराष्ट्रीय शहरों और चीन के शहरों में मौजूदा मॉडलों के विस्तृत अध्ययन के बाद विकसित किए जा रहे हैं। अंतिम डिजाइन का चयन एक खुली प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा। एक बार अंतिम रूप दिए जाने के बाद, प्रोजेक्ट डिजाइन को अंतिम रूप देने, निर्माण, संचालन और रखरखाव सहित सभी चरणों से गुजरेगी।

 यात्रियों को डिजिटल स्क्रीन पर मिलेगी बस की जानकारी

पंकज कुमार ने कहा कि नए बस शेल्टर में एलईडी लाइटिंग और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड होंगे, जो यात्रियों की सुविधाओं के लिए बसों के रूट और नंबर दिखाएंगे। मंत्री ने बताया कि दिल्ली परिवहन अवसंरचना विकास निगम (डीटीआईडीसी) ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुराने और टूटे-फूटे बस स्टॉप को एडवांस और मॉडर्न बीक्यूएस से बदलने की योजना तैयार की है। विभाग के अनुसार, वर्तमान में दिल्ली में 4,627 अधिसूचित बीक्यूएस लोकेशन हैं, जिनमें से 2,021 पहले से ही चालू हैं। 

1397 नए बस स्टॉप बनाने का प्रस्ताव

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए स्टेनलेस स्टील के इस्तेमाल की सिफारिश की है। वर्तमान में 1,397 नए बस स्टॉप का निर्माण प्रस्तावित है, जबकि भविष्य के विकास के लिए अतिरिक्त 1,459 स्थानों की पहचान की गई है - जिससे निकट भविष्य में राष्ट्रीय राजधानी में कुल 2,800 से अधिक नए बीक्यूएस जोड़े जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा