1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Uttarakhand के यशवंत ने किया कमाल, महज 24 साल की उम्र में मिला 23 करोड़ का पैकेज

Uttarakhand के यशवंत ने किया कमाल, महज 24 साल की उम्र में मिला 23 करोड़ का पैकेज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 12, 2022 04:23 pm IST,  Updated : Jun 12, 2022 04:23 pm IST

यशवंत ने बताया कि उनका चयन 30 लाख डॉलर के पैकेज में टेस्ला गीगा फैक्टरी में वरिष्ठ प्रबंधक के लिए बर्लिन जर्मनी में हुआ है।

High paid job- India TV Hindi
High paid job Image Source : FILE

Uttarakhand के चंपावत जिल के यशवंत चौधरी ने कमाल कर दिया है।  यशवंत को महज 24 साल की उम्र में 23 करोड़ रुपये (30 लाख डॉलर) से अधिक का पैकेज मिला है। युवा इंजीनियर यशवंत को जर्मनी की टेस्ला गीगा कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधक की नौकरी मिली है। बेंगलुरु में अगस्त से प्रशिक्षण के बाद नवंबर में उन्हें बर्लिन में नियुक्ति दी जाएगी। व्यापारी शेखर चौधरी के बेटे यशवंत ने पिथौरागढ़ से बीटेक करने के बाद 2020 में गेट में 870वीं रैंक हासिल की थी। दो साल पहले उनका प्रशिक्षु प्रबंधक के रूप में बेंगलूरु में चयन हुआ। कोरोनाकाल में उन्होंने ऑनलाइन अपनी सेवाएं दीं। 

बर्लिन में सेवा देंगे आगे 

यशवंत ने बताया कि उनका चयन 30 लाख डॉलर के पैकेज में टेस्ला गीगा फैक्टरी में वरिष्ठ प्रबंधक के लिए बर्लिन जर्मनी में हुआ है। 31 जुलाई तक ऑनलाइन काम करने के बाद अगस्त से अक्तूबर तक बेंगलुरु में प्रशिक्षण होगा। इसके बाद नवंबर में बर्लिन में सेवा शुरू हो जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा