1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. इसी महीने लॉन्‍च हुए मोटो जी6 प्‍ले पर मिल रहे हैं 5100 रुपए वापस, ये है ऑफर

इसी महीने लॉन्‍च हुए मोटो जी6 प्‍ले पर मिल रहे हैं 5100 रुपए वापस, ये है ऑफर

 Published : Jun 16, 2018 11:21 am IST,  Updated : Jun 16, 2018 11:21 am IST

मोटोरोला ने इसी महीने अपना नया स्‍मार्टफोन मोटो जी6 लॉन्‍च किया है। अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छा ऑफर है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन शानदार ऑफर के साथ मिल रहा है।

Moto- India TV Hindi
Moto

नई दिल्‍ली। मोटोरोला ने इसी महीने अपना नया स्‍मार्टफोन मोटो जी6 लॉन्‍च किया है। अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छा ऑफर है।  फ्लिपकार्ट पर यह फोन शानदार ऑफर के साथ मिल रहा है। इस ऑफर के तहत इस फोन पर आपको 5100 रुपए का बायबैक ऑफर मिल रहा है। यानि कि आप यदि 1 साल में फोन से ऊब जाते हैं तो आपको फोन के बदले 5100 रुपए मिल जाएंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने यह फोन इसी महीने लॉन्‍च किया है। इसकी कीमत 11999 रुपए है।

मोटोरोला फोन पर फ्लिपकार्ट के इस ऑफर की बात करें तो यहां पर 5100 रुपए का कैशबैक मिलेगा, लेकिन इसके लिए फोन खरीदते समय आपको 99 रुपए की पॉलिसी खरीदनी पड़ेगी। इसके अलावा फोन पर 11000 रुपए का एक्‍सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानि कि यदि आप अपने किसी पुराने फोन के बदले मोटोरोला का यह नया फोन खरीदते हैं तो आपको अधिकतम 11000 रुपए का डिस्‍काउंट मिलेगा। लेकिन बता दें कि यह कीमत अधिकतम है। वास्‍तविक एक्‍सचेंज कीमत आपके फोन की उम्र और मॉडल पर निर्भर करेगी। वहीं एक्‍सिस बैंक के बज कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी की अतिरिक्‍त छूट मिलेगी। वहीं जियो के फुटबॉल ऑफर के तहत 2200 रुपए का इंस्‍टेंट कैशबैक भी मिल रहा है।

ये हैं स्‍पेसिफिकेेेेशंस

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 5.7 इंच की एचडी प्‍लस स्‍क्रीन दी गई है। फोन स्‍नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज करने पर यह 32 घंटे तक लगातार चल सकती है। फोन में 13 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 8 एमपी का फ्रंट कैमरा है। फोन में सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 3 जीबी की रैम दी गई है, वहीं इसकी स्‍टोरेज 32 जीबी की है। फोन की स्‍टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से एक्‍सपेंड करने का विकल्‍प भी दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा