1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Lava अपना कारोबार चीन से भारत लाएगी, 5 साल में करेगी 800 करोड़ रुपए का निवेश

Lava अपना कारोबार चीन से भारत लाएगी, 5 साल में करेगी 800 करोड़ रुपए का निवेश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 16, 2020 10:11 am IST,  Updated : May 16, 2020 10:11 am IST

भारतीय कंपनियां मोबाइल चार्जर पहले ही चीन को निर्यात कर रही हैं। उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना से हमारी स्थिति में सुधार आएगा।

Lava to shift business from China to India, to invest Rs 800 crore over 5 years- India TV Hindi
Lava to shift business from China to India, to invest Rs 800 crore over 5 years Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। मोबाइल व मोबाइल उपकरण बनाने वाली घरेलू कंपनी लावा इंटरनेशनल ने शुक्रवार को कहा कि वह चीन से अपना कारोबार समेट कर भारत ला रही है। भारत में हाल में किए गए नीतिगत बदलावों के बाद कंपनी ने यह कदम उठाने का फैसला किया है। कंपनी ने अपने मोबाइल फोन विकास और विनिर्माण परिचालन को बढ़ाने के लिए अगले पांच साल के दौरान 800 करोड़ रुपए निवेश की योजना भी बनाई है।

लावा इंटरनेशनल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हरी ओम राय ने कहा कि उत्पाद डिजाइन के क्षेत्र में चीन में हमारे कम से कम 600 से 650 कर्मचारी हैं। हमने अब डिजाइनिंग का काम भारत में स्थानांतरित कर दिया है। भारत में हमारी बिक्री जरूरतों को स्थानीय कारखाने से पूरा किया जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि हम चीन के अपने कारखाने से कुछ मोबाइल फोनों का निर्यात दुनियाभर में करते रहे हैं, यह काम अब भारत से किया जाएगा। भारत में लॉकडाउन अवधि के दौरान लावा ने अपनी निर्यात मांग को चीन से पूरा किया।

राय ने कहा कि मेरा सपना है कि चीन को मोबाइल उपकरण निर्यात किए जाएं। भारतीय कंपनियां मोबाइल चार्जर पहले ही चीन को निर्यात कर रही हैं। उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना से हमारी स्थिति में सुधार आएगा। इसलिए अब पूरा कारोबार भारत से ही किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा