Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. SNOKOR iRocker Stix ईयरबड्स की पहली सेल Amazon पर हुई शुरू, 1499 रुपए में करें खरीदारी

SNOKOR iRocker Stix ईयरबड्स की पहली सेल Amazon पर हुई शुरू, 1499 रुपए में करें खरीदारी

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Sep 29, 2020 12:37 pm IST, Updated : Sep 29, 2020 12:41 pm IST

वायरलेस ईयरबड्स iRocker Stix की पहली सेल 29 सितंबर यानी मंगलवार से अमेजन पर शुरू हो गई है। इसकी कीमत 1499 रुपए है।

Snokor iRocker Stix goes on sale today on Amazon- India TV Paisa
Photo:SNOKOR

Snokor iRocker Stix goes on sale today on Amazon

नई दिल्‍ली। हांगकांग की स्‍मार्टफोन निर्माता Infinix के नए ऑडियो ब्रांड SNOKOR द्वारा प्रस्‍तुत वास्‍तविक वायरलेस ईयरबड्स iRocker Stix की पहली सेल 29 सितंबर यानी मंगलवार से अमेजन पर शुरू हो गई है। इसकी कीमत 1499 रुपए है। कंपनी ने इसके अलावा Bass Drops वायर्ड ईयरफोन भी पेश किए हैं, जिसकी सेल 30 सितंबर से अेजमन पर शुरू होगी। इसकी कीमत 449 रुपए है।

ब्‍लैक और व्‍हाई दो क्‍लासिक वेरिएंट्स में उपलब्‍ध SNOKOR iRocker Stix अत्‍याधुनिक ब्‍लूटूथ वी5.0 से सुसज्जित है, जो एक विस्‍तारित रेंज और निर्बाध कनेक्‍शन प्रदान करता है। ईयरबड्स के जरिये यूजर्स एचडी कॉलिंग का लुत्‍फ उठा सकते हैं। यह केस से बाहर निकलते ही ऑटोमैटिकली किसी भी पेयर्ड डिवाइस के साथ 2 सेकेंड में कनेक्‍ट हो जाता है। दोनों बड्स अलग-अलग चिप डिजाइन के साथ आते हैं, जो सिंगल या डबल ईयरफोन मोड के बीच स्विचिंग को आसान बनाता है।

ईयरबड्स में एक बड़ा 14.2एमएम डायनामिक बास बूस्‍ट ड्राइवर है और प्रभावी साउंड अनुभव के लिए इसमें हाई फ‍िडेलिटी स्‍पीकर्स लगाए गए हैं। बड्स में शक्तिशाली बास है, जिसे भारतीय यूजर्स की जरूरतों के मुताबिक ऑप्‍टीमाइज किया गया है। अल्‍ट्रालाइट ईयरबड्स के प्रत्‍येक बड्स का वजन केवल 4 ग्राम है और यह स्किन फ्रेंडली है। इसमें 300एमएएच की बैटरी है जो 16 घंटे का प्‍लेटाइम देती है।

नए Bass Drops वायर्ड ईयरफोंस टैंगल-फ्री कैबल और स्‍मूथ वॉल्‍यूम स्‍लाइडर के साथ आते हैं। इसका 14.3एमएम बास बूस्‍ट ड्राइवर दो गुना शक्तिशाली बास प्रदान करता है। गूगल और सीरी वॉयस असिस्‍टैंट सपोर्टिंग वाले यह ईयरफोन यूजर्स को वॉयस कमांड के जरिये अपने फोन को कंट्रोल करने की अनुमति देता है। बटन को केवल दो सेकेंड तक दबाने से वॉयस असिस्‍टैंट एक्टिव हो जाता है। यह स्‍टाइलिश ईयरफोंस तीन कलर वेरिएंट्स रेड, ग्रीन और ब्‍लैक में उपलब्‍ध होगा।  

इनफ‍ि‍निक्‍स इंडिया के सीईओ अनीष कपूर ने कहा कि भारत के टीडब्‍ल्‍यूएस बाजार ने सालाना आधार पर 656 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, विशेषकर महामारी के दौरान। हमारा नया ब्रांड SNOKOR देश के युवा उपभोक्‍ताओं को प्रीमियम और प्रभावी साउंड अनुभव उपलब्‍ध कराएगा। इनफ‍िनिक्‍स के मौजूदा ग्राहकों के साथ ही साथ नए यूजर्स की ओर से iRocker TWS ईयरप्‍लग को बहुत अच्‍छी प्रतिक्रिया मिली है।  

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement