1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 7,000 रुपए सेंगमेंट में टैक्नो भारत में 'बिग बी' के किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने को तैयार

7,000 रुपए सेंगमेंट में टैक्नो भारत में 'बिग बी' के किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने को तैयार

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Jan 09, 2020 12:34 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 12:34 pm IST

ट्रांजिसन इंडिया के वैश्विक स्मार्टफोन ब्रांड टैक्नो साल 2019 में 'स्पार्क गो' स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद जल्द ही सफल 'गो' सीरीज में नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। 

Tecno Smartphone, Tecno, Smartphone- India TV Hindi
Tecno Smartphone

नई दिल्ली। ट्रांजिसन इंडिया के वैश्विक स्मार्टफोन ब्रांड टैक्नो साल 2019 में 'स्पार्क गो' स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद जल्द ही सफल 'गो' सीरीज में नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इसके टीजर में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन का 'बिग बी' आने वाला है। कंपनी 7,000 रुपए सेंगमेंट की श्रेणी में 'बिग स्क्रीन' के साथ 'बिग सिक्योरिटी' और डॉट-नॉच सेल्फी कैमरे जैसे फीचर इंट्रोड्यूस कर सकती है।

भारत में पिछले साल टैक्नो ने स्पार्क पोर्टफोलियो के पूरी रेंज पेश करते हुए स्पार्क गो, स्पार्क 4, स्पार्क 4 एयर और स्पार्क पावर लॉन्च किए थे, जिसने देश में 5000-9000 रुपए सेगमेंट के स्मार्टफोन्स में क्रांति ला दी थी। ब्रांड के 'अहेड-ऑफ-द-कर्व' एप्रोच को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने एंट्री लेवल श्रेणी में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर जोड़े थे, जिनमें डॉट-नॉच डिस्प्ले, 6000 एमएएच बैटरी और डॉट-इन डिस्प्ले सेल्फी कैमरा भी शामिल था।

वैश्विक स्तर पर, टैक्नो पोर्टफोलियों में तीन प्रमुख सीरीज शामिल हैं। पहली है 'स्पार्क', जो कि युवाओं के लिए एंट्री-लेवल का स्र्माटफोन है, दूसरी 'केमोन', जो कि मुख्य रूप से कैमरा को ध्यान में रखकर बनाई गई है, और तीसरी है 'फैंटम' जो कि ब्रांड की प्रमुख सीरीज है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा