1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi अगले महीने लॉन्‍च कर सकता है Mi Note 3, इसमें मिलेगी 8 जीबी की रैम

Xiaomi अगले महीने लॉन्‍च कर सकता है Mi Note 3, इसमें मिलेगी 8 जीबी की रैम

 Published : May 24, 2017 06:01 pm IST,  Updated : May 24, 2017 06:01 pm IST

Xiaomi अगले महीने अपनी Mi सीरीज का नया फोन Mi Note 3 लॉन्‍च करने जा रही है। संभावना है कि यह फोन पहले चीन के मार्केट में लॉन्‍च किया जाएगा।

Xiaomi अगले महीने लॉन्‍च कर सकता है Mi Note 3, इसमें मिलेगी 8 जीबी की रैम- India TV Hindi
Xiaomi अगले महीने लॉन्‍च कर सकता है Mi Note 3, इसमें मिलेगी 8 जीबी की रैम

नई दिल्‍ली। चाइनीज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अगले महीने अपनी Mi सीरीज का नया फोन Mi Note 3 लॉन्‍च करने जा रही है। संभावना है कि यह फोन पहले चीन के मार्केट में लॉन्‍च किया जाएगा। भारत की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में रेडमी सरीज का रेडमी 4 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया था। जिसकी फ्लैश सेल 23 मई को ही आयोजित की गई थी। जिसमें मात्र 8 मिनट के भीतर ढाई लाख स्‍मार्टफोन बिक गए थे।

तस्‍वीरों में देखिए बेस्‍ट गेमिंग फोन

Gaming Phone

redmiIndiaTV Paisa

coolpad (1)IndiaTV Paisa

lava (1)IndiaTV Paisa

intex (2)IndiaTV Paisa

panasonicIndiaTV Paisa

श्‍याओमी ने रेडमी सीरीज के नोट 3 स्‍मार्टफोन को पिछले साल मार्च में लॉन्‍च किया था। जिसे भारतीय बाजार से जबर्दस्‍त रिस्‍पॉन्‍स मिला था। अब कंपनी इसी सफलता को दोहराने के लिए Mi सीरीज के तहत Note 3 लॉन्‍च करने की तैयारी में है। टेक्‍नोलॉजी वेबसाइट्स के अनुमान के मुताबिक यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन MIUI 9 से लैस होगा। जो कि एंड्रॉयड के लेटेस्‍ट वर्जन 7.1.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।  यह भी पढ़ें :फ्लिपकार्ट पर लिस्‍ट हुआ नोकिया 3310 जैसा दिखने वाला ‘डारगो 3310’, कीमत 799 रुपए

इस संबंध में सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक Xiaomi Mi Note 3 में कर्व्‍ड ग्‍लास वाला OLED डिस्प्ले मौजूद होगा। इसके साथ ही इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 64-बिट ओक्टा-कोर प्रोसेसर भी मिल सकता है। श्‍याओमी का यह फोन 8 जीबी की रैम से लैस हो सकता है, वहीं इसमें 128GB/256GB की मैमोरी मिल सकती है। यह भी पढ़ें : Xiaomi की एक और रिकॉर्डतोड़ फ्लैश सेल, 8 मिनट में बिक गए 2.5 लाख Redmi 4

माना जा रहा है कि Xiaomi इस फोन के साथ ही Mi मिक्स 2 को भी पेश कर सकती है। कंपनी ने एमआई नोट सीरीज का पिछला फोन Xiaomi Mi Note 2 को पिछले साल लॉन्‍च किया था। कंपनी ने इसी के साथ ही Xiaomi Mi Mix को भी पेश किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा