शेयर बाजार में इस समय अगर किसी IPO की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है Advance Agrolife Ltd का। इन्वेस्टर्स में इस आईपीओ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया और यही वजह रही कि इसके बंद होने तक यह 56.85 गुना सब्सक्राइब हो गया। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में भी कंपनी के शेयरों की जोरदार मांग बनी हुई है, जिससे इन्वेस्टर्स की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
Related Stories
रिकॉर्ड तोड़ सब्सक्रिप्शन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, एडवांस एग्रो लाइफ के आईपीओ को 76,80,36,900 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि ऑफर में केवल 1,35,09,004 शेयर ही उपलब्ध थे। यानी इन्वेस्टर्स की डिमांड ने उम्मीदों से कहीं ज्यादा उड़ान भरी।
- नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का जोश सबसे ज्यादा रहा और उनका कोटा 175.30 गुना भर गया।
- क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की श्रेणी में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला और यह 27.31 गुना सब्सक्राइब हुआ।
- रिटेल इन्वेस्टर्स (RIIs) की तरफ से भी बेहतरीन डिमांड देखने को मिली और यह हिस्सेदारी 23.06 गुना सब्सक्राइब रही।
प्राइस बैंड और इश्यू साइज
कंपनी ने अपने इस आईपीओ के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू था, जिसके तहत 1.93 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए गए। इस तरह कंपनी ने कुल 193 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा था।
फंड का इस्तेमाल
IPO से जुटाई गई रकम में से करीब 135 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा बाकी राशि का इस्तेमाल जनरल कॉर्पोरेट पर्पस के लिए किया जाएगा।
GMP
इस IPO का Grey Market Premium (GMP) भी इन्वेस्टर्स के उत्साह को दर्शाता है। 3 अक्टूबर तक GMP 14.5 रुपये पर था, जिसका मतलब है कि शेयर का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस Rs 114.5 हो सकता है, यानी IPO की ऊपरी कीमत Rs 100 से लगभग 14.5% ज्यादा।
कंपनी का बिजनेस
जयपुर स्थित Advance Agrolife Ltd एग्रोकेमिकल सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में से एक है। यह कंपनी किसानों के लिए कीटनाशक (Insecticides), खरपतवार नाशक (Herbicides), फफूंदनाशी (Fungicides) और पौधों की ग्रोथ बढ़ाने वाले रेगुलेटर्स (PGRs) जैसे उत्पाद बनाती है। इसके अलावा यह माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स और बायो-फर्टिलाइजर्स भी तैयार करती है।