क्राइजैक लिमिटेड के शेयर बुधवार को स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हो गए। लिस्टिंग के बाद शेयर भाव में लगातार तेजी देखी जा रही है। स्टूडेंट भर्ती समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी क्राइजैक लिमिटेड के शेयर बुधवार को 245 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले लगभग 15 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्टेड हुए। पीटीआई की खबर के मुताबिक, शेयर ने बीएसई पर निर्गम मूल्य से 14.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 280 रुपये पर बाजार में शुरुआत की। बाद में, यह बढ़कर 309 रुपये के लेवल पर भी पहुंच गया था।
Related Stories
बाजार मूल्यांकन आज कितना रहा
खबर के मुताबिक, एनएसई में, क्राइजैक के शेयर 14.71 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 281.05 रुपये पर कारोबार शुरू किया। सुबह के कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,144.49 करोड़ रुपये रहा। क्राइजैक लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के आखिरी दिन 59.82 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। 860 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री का मूल्य दायरा 233-245 रुपये प्रति शेयर था।
860 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, यह आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटर पिंकी अग्रवाल और मनीष अग्रवाल द्वारा 860 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) थी, जिसमें कोई नया निर्गम शामिल नहीं था। कोलकाता स्थित यह कंपनी एजेंटों और वैश्विक संस्थानों के लिए एक बी2बी एजुकेशन प्लेटफॉर्म है, जो यूके, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उच्च शिक्षा के वैश्विक संस्थानों को अंतर्राष्ट्रीय छात्र भर्ती समाधान प्रदान करती है।