1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Lenskart का मार्केट डेब्यू रहा कमजोर, शेयर 3% डिस्काउंट पर हुआ लिस्टेड, जानें पूरी बात

Lenskart का मार्केट डेब्यू रहा कमजोर, शेयर 3% डिस्काउंट पर हुआ लिस्टेड, जानें पूरी बात

 Published : Nov 10, 2025 11:00 am IST,  Updated : Nov 10, 2025 11:00 am IST

लेंसकार्ट के ₹7,278 करोड़ के IPO को निवेशकों का शानदार सपोर्ट मिला था। यह इश्यू आखिरी दिन 28.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

IPO का प्राइस बैंड ₹382-₹402 प्रति शेयर तय किया गया था।- India TV Hindi
IPO का प्राइस बैंड ₹382-₹402 प्रति शेयर तय किया गया था। Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट

आईवियर रिटेलर Lenskart Solutions Ltd के शेयरों ने सोमवार को शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस ₹402 की तुलना में 3% की छूट के साथ ₹390 पर बीएसई में लिस्ट हुआ। पीटीआई की खबर के मुताबिक, शुरुआत के कुछ ही समय बाद शेयर 11.52% गिरकर ₹355.70 तक फिसल गया, लेकिन बाद में रिकवरी करते हुए ₹403.80 प्रति शेयर तक पहुंच गया, जो 0.44% की मामूली बढ़त दर्शाता है।

खबर के मुताबिक, एनएसई पर लेंसकार्ट का शेयर ₹395 प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस से 1.74% कम था। इसके बाद यह ₹356.10 तक गिरा, लेकिन फिर ₹404 प्रति शेयर तक सुधर गया, जो 0.5% की बढ़त है। कंपनी का मार्केट कैप एनएसई पर करीब ₹69,091.21 करोड़ रहा।

IPO को जान लीजिए

लेंसकार्ट के ₹7,278 करोड़ के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। यह इश्यू आखिरी दिन 28.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था, जिसमें संस्थागत निवेशकों की ओर से मजबूत मांग देखने को मिली। IPO का प्राइस बैंड ₹382-₹402 प्रति शेयर तय किया गया था।

इसमें ₹2,150 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 12.75 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओपन फॉर सेल) शामिल था, जो प्रमोटर्स और इन्वेस्टर्स द्वारा बेचे गए।

IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग

कंपनी IPO से मिली राशि का इस्तेमाल नई कंपनी-ऑपरेटेड, कंपनी-ओन्ड स्टोर्स खोलने, लीज और किराये के भुगतान, टेक्नोलॉजी व क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, ब्रांड मार्केटिंग, और इनऑर्गैनिक एक्सपैंशन जैसे उद्देश्यों के लिए करेगी।

कंपनी का बैकग्राउंड

2008 में स्थापित लेंसकार्ट ने 2010 में ऑनलाइन आईवियर प्लेटफॉर्म के रूप में शुरुआत की थी और 2013 में नई दिल्ली में पहला स्टोर खोला। आज कंपनी देशभर के मेट्रो, टियर-1 और टियर-2 शहरों में अपनी मजबूत उपस्थिति रखती है, साथ ही दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व में भी इसका कारोबार फैला हुआ है। प्री-आईपीओ राउंड में SBI म्यूचुअल फंड ने लेंसकार्ट में ₹100 करोड़, जबकि डीमार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने करीब ₹90 करोड़ का निवेश किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा