Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Big Good News: सोने की कीमत में आज आई बहुत बड़ी गिरावट, एक महीने के निचले स्‍तर पर पहुंचा भाव

Gold Big Good News: सोने की कीमत में आज आई बहुत बड़ी गिरावट, एक महीने के निचले स्‍तर पर पहुंचा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट दर्शाता 1,810 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 26.89 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

Edited by: India TV Paisa Desk
Published : Jun 17, 2021 06:21 pm IST, Updated : Jun 17, 2021 06:21 pm IST
Biggest Good News Gold price falls rupees 861today 17 june citywise rate list- India TV Paisa
Photo:FILE PHOTO

Biggest Good News Gold price falls rupees 861today 17 june citywise rate list

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 861 रुपये गिर कर 46,863 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले दिन सोना 47,724 पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,709 रुपये की गिरावट के साथ 68,798 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,507 रुपये पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट दर्शाता 1,810 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 26.89 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही। इससे पहले 17 मई को सोने का भाव 47,000 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास था।  

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणी के बाद कल रात की बिकवाली के बाद सोने की कीमतों पर दबाव रहा। फेडरल रिजर्व द्वारा अपनाए गए रुख के कारण प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती आई जिससे सोने में बिकवाली बढ़ गई। उन्होंने कहा कि डॉलर की मजबूती से थोड़े समय तक सोने की कीमतों पार दबाव रहेगा जिससे सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग प्रभावित हो सकती है।

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 1,005 रुपये की गिरावट के साथ 47,501 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 1,005 रुपये यानी 2.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,501 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 10,746 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 2.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,809 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी वायदा कीमतों मे गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 1,717 रुपये की गिरावट के साथ 69,751 रुपये प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 1,717 रुपये यानी 2.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69,751 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 11,322 लॉट के लिये सौदे किये गये। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 3.23 प्रतिशत की हानि के साथ 26.92 डॉलर प्रति औंस रह गया।

कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को कच्चा तेल की कीमत 23 रुपये की तेजी के साथ 5,300 रुपये प्रति बैरल हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के जून डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 23 रुपये अथवा 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,300 रुपये प्रति बैरल हो गई जिसमें 5,183 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में तेजी आई। हालांकि वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.82 डालर प्रति बैरल रह गया। जबकि, वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.43 प्रतिशत घटकर 74.07 डॉलर प्रति बैरल रह गया। 

तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

घरेलू हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को तांबा की कीमत 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 714.20 रुपये प्रति किलो रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 7.90 रुपये यानी 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 714.20 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 5,087 लॉट के लिये सौदे किये गये। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से यहां वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।

यह भी पढ़ें: Google ने की भारत के लिए बड़ी घोषणा...

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने वाहन चालकों को दी राहत, 30 सितंबर तक इन सब कारणों से नहीं कटेगा कोई चालान

यह भी पढ़ें: SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, गूगल पे से भुगतान के लिए मिलेगी ये सुविधा

यह भी पढ़ें: चीन में अलीबाबा पर सरकार की कार्रवाई से जैक मा का हुआ ये हाल, समय गुजारने के लिए कर रहे हैं यह काम

 

 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement