1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. dollar vs rupee : शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे गिरा

dollar vs rupee : शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे गिरा

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 09, 2019 10:54 am IST,  Updated : Jul 09, 2019 10:54 am IST

शुरुआती कारोबार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 68.84 पर खुला।

Rupee vs dollar- India TV Hindi
Rupee vs dollar Image Source : TWITTER

मुंबई। शुरुआती कारोबार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 68.84 पर खुला। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार इसकी अहम वजह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की निकासी जारी रहने के साथ-साथ बैंकों एवं आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ना है। इसके अलावा अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से भी घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये में यह गिरावट थम गयी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 69.65 पर खुला। जल्द ही सुबह के कारोबार में यह 18 पैसे गिरकर 68.84 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 401.99 करोड़ रुपये की निकासी की। इसी बीच ब्रेंट कच्चा तेल 0.45 प्रतिशत घटकर 63.82 डॉलर प्रति बैरल रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा