1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोना 32 हजार रुपए से आया नीचे, चांदी के दाम 450 रुपए कम हुए

Gold rate today: सोना 32 हजार रुपए से आया नीचे, चांदी के दाम 450 रुपए कम हुए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 01, 2018 03:40 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 03:40 pm IST

स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने तथा कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 100 रुपए और टूटकर 31,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold shopping- India TV Hindi
gold shopping Image Source : GOLD SHOPPING

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने तथा कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 100 रुपए और टूटकर 31,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी में भी यही रुख रहा। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से यह 450 रुपए के नुकसान के साथ 41,000 रुपए से नीचे 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं की मांग कमजोर रहने से सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर कल न्यूयॉर्क में सोना 0.23 प्रतिशत टूटकर 1,297.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 0.58 प्रतिशत के नुकसान से 16.39 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपए के नुकसान से क्रमश: 31,900 और 31,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। कल के कारोबार में सोना 90 रुपए टूटा था। गिन्नी के भाव हालांकि 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे।  

सोने की तरह चांदी हाजिर भी 450 रुपए टूटकर 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 445 रुपए के नुकसान के साथ 39,680 रुपए प्रति किलोग्राम रह गए। वहीं चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपए और बिकवाल 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा