1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: कमजोर मांग से सोना 105 रुपए टूटा, चांदी में आई 350 रुपए की नरमी

Gold rate today: कमजोर मांग से सोना 105 रुपए टूटा, चांदी में आई 350 रुपए की नरमी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 26, 2018 04:11 pm IST,  Updated : May 26, 2018 04:11 pm IST

नरम वैश्विक संकेतों के बीच उच्चस्तर पर स्थानीय सर्राफा कारोबारियों की मांग कमजोर पड़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 105 रुपए घटकर 32,370 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। सोने में लगातार चा‍र दिनों की तेजी के बाद यह गिरावट आई है।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। नरम वैश्विक संकेतों के बीच उच्चस्तर पर स्थानीय सर्राफा कारोबारियों की मांग कमजोर पड़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 105 रुपए घटकर 32,370 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। सोने में लगातार चा‍र दिनों की तेजी के बाद यह गिरावट आई है। चांदी भी औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की मांग घटने से 350 रुपए लुढ़ककर 41,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 

कारोबारियों ने बताया कि अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से सुरक्षित निवेश के रूप में महंगी धातुओं की मांग कम हुई, जिससे विदेशी बाजारों में सोने में नरमी रही। इसके अलावा घरेलू बाजार में ऊंचे स्तर पर स्थानीय मांग कमजोर पड़ गई। वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में कल सोना 0.22 प्रतिशत गिरकर 1,301.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.99 प्रतिशत लुढ़ककर 16.47 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना प्रत्येक 105-105 रुपए गिरकर क्रमश: 32,370 रुपए और 32,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले चार कारोबारी सत्रों में यह 600 रुपए मजबूत हुआ है। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर टिकी रही। 

चांदी हाजिर 350 रुपए लुढ़ककर 41,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 495 रुपए टूटकर 40,265 रुपए प्रति किलोग्राम पर बोली गई। हालांकि, चांदी सिक्के में कोई बदलाव नहीं हुआ। सिक्का लिवाल 76 हजार रुपए और बिकवाल 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा