1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: आभूषण विक्रेताओं की खरीदारी से सोने में आई तेजी, प्रति 10 ग्राम का भाव हुआ 31,390 रुपए

Gold rate today: आभूषण विक्रेताओं की खरीदारी से सोने में आई तेजी, प्रति 10 ग्राम का भाव हुआ 31,390 रुपए

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 20, 2018 05:34 pm IST,  Updated : Mar 20, 2018 05:34 pm IST

नरम वैश्विक संकेतों को नजरअंदाज करते हुए स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ताजा खरीदारी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 210 रुपए की तेजी के साथ 31,390 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्ली। नरम वैश्विक संकेतों को नजरअंदाज करते हुए स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ताजा खरीदारी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 210 रुपए की तेजी के साथ 31,390 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने के कारण चांदी भी 200 रुपए की तेजी के साथ 39 हजार रुपए के स्तर को लांघकर 39,150 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।  

कारोबारियों ने सोने की कीमतों में तेजी आने का श्रेय पवित्र नवरात्र के त्योहार की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ताजा खरीदारी को दिया लेकिन विदेशों में कमजोरी के रुख से लाभ कुछ सीमित हो गया। 

वैश्विक स्तर पर डॉलर के मजबूत होने से सिंगापुर में सोना 0.22 प्रतिशत गिरकर 1,313.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी 0.15 प्रतिशत कमजोर होकर 16.27 डॉलर प्रति औंस रह गई।  

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 210-210 रुपए मजबूत होकर क्रमश: 31,390 रुपए और 31,240 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। कल इसमें 110 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर बनी रही। 

चांदी तैयार की कीमत भी 200 रुपए की तेजी के साथ 39,150 रुपए प्रति किलो हो गई। जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 225 रुपए की गिरावट के साथ 38,450 रुपए प्रति किलो रह गई। हालांकि चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 73 हजार रुपए तथा बिकवाल 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बने रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा