1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: आज सोना और चांदी हो गए सस्‍ते, 10 ग्राम गोल्‍ड का भाव हुआ 31,450 रुपए

Gold rate today: आज सोना और चांदी हो गए सस्‍ते, 10 ग्राम गोल्‍ड का भाव हुआ 31,450 रुपए

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 15, 2018 03:08 pm IST,  Updated : Mar 15, 2018 04:56 pm IST

विदेशों में कमजोर रुख के कारण स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की मांग कमजोर पड़ने की वजह से आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 65 रुपए घटकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई।

gold - India TV Hindi
gold

नई दिल्‍ली। विदेशों में कमजोर रुख के कारण स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की मांग कमजोर पड़ने की वजह से आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 65 रुपए घटकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। चांदी भी आज 160 रुपए घटकर 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर आ गई।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वेलर्स और रिटेलर्स की कमजोर मांग एवं विदेशों में कमजोर रुख सोने की कीमतों को घटाने के पीछे प्रमुख वजह है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर लंदन में सोना 0.11 प्रतिशत घटकर 1322.70 डॉलर प्रति औंर रह गया। वहीं चांदी भी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.47 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 65-65 रुपए घटने के बाद क्रमश: 31,450 रुपए और 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इससे पहले बुधवार को सोने की कीमतों में 65 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि गिन्‍नी का भाव 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।  

 चांदी हाजिर का भाव भी आज 160 रुपए घटकर 39400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 230 रुपए टूटकर 38,770 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। हालांकि चांदी सिक्‍कों का भाव 74,000 रुपए खरीद और 75,000 रुपए बिक्री प्रति सैकड़ा के स्‍तर पर बरकरार रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा