1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने में लौटी तेजी, 100 रुपए बढ़कर भाव हुआ 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम

Gold rate today: सोने में लौटी तेजी, 100 रुपए बढ़कर भाव हुआ 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 10, 2018 03:41 pm IST,  Updated : Mar 10, 2018 03:41 pm IST

सोने में पिछले दो दिनों से आ रही गिरावट आज थम गई। सकारात्‍मक वैश्विक रुख और स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की खरीदारी बढ़ने से शनिवार को सोने का भाव 100 रुपए बढ़कर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्‍ली। सोने में पिछले दो दिनों से आ रही गिरावट आज थम गई। सकारात्‍मक वैश्विक रुख और स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की खरीदारी बढ़ने से शनिवार को सोने का भाव 100 रुपए बढ़कर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की खरीद बढ़ने से चांदी भी आज 265 रुपए की तेजी के साथ 39,650 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक सकारात्‍मक रुझान के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की नई खरीदारी निकलने से सोने की कीमतों में तेजी लौटी है। न्‍यूयॉर्क में कल सोना 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1323.10 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 16.57 डॉलर प्रति औंस हो गई।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100-100 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 31,450 रुपए और 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए। पिछले दो सत्रों में सोने की कीमतों में 320 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि गिन्‍नी का भाव 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

सोने की तरह ही चांदी तैयार का भाव भी आज 265 रुपए बढ़कर 39,650 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव भी 255 रुपए की तेजी के साथ 38,945 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। हालांकि चांदी सिक्‍कों का भाव 74,000 रुपए लिवाल और 75,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा