1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: 100 रुपए टूटकर सोना रह गया 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी 115 रुपए हुई कमजोर

Gold rate today: 100 रुपए टूटकर सोना रह गया 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी 115 रुपए हुई कमजोर

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 09, 2018 05:57 pm IST,  Updated : Mar 09, 2018 05:57 pm IST

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 100 रुपए टूटकर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 100 रुपए टूटकर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 115 रुपए टूटकर 39,385 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। 

कारोबारियों ने कहा कि यूरो की तुलना में डॉलर में मजबूती के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी का रुख रहा। इसके साथ ही स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं तथा फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से सोने में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.27 प्रतिशत के नुकसान से 1,318 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी 0.21 प्रतिशत टूटकर 16.43 डॉलर प्रति औंस रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100-100 रुपए टूटकर क्रमश: 31,350 रुपए और 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम की गिन्नी का भाव हालांकि सीमित सौदों में 24,800 रुपए पर स्थिर बना रहा।  

चांदी हाजिर 115 रुपए टूटकर 39,385 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 80 रुपए के नुकसान से 38,690 रुपए प्रति किलोग्राम रह गए। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा