1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: कमजोर मांग से चांदी में 200 रुपए घटी, सोना 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर

Gold rate today: कमजोर मांग से चांदी में 200 रुपए घटी, सोना 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 06, 2018 04:11 pm IST,  Updated : Mar 06, 2018 04:55 pm IST

घरेलू हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 200 रुपए टूटकर 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं छिटपुट सौदों के बीच सोना 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्ली। घरेलू हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 200 रुपए टूटकर 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं छिटपुट सौदों के बीच सोना 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। 

कारोबारियों ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से मुख्यत: चांदी कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.05 प्रतिशत बढ़कर 1,320.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 

राष्ट्रीय राजधानी में चांदी हाजिर 200 रुपए के नुकसान से 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 245 रुपए चढ़कर 38,760 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव क्रमश: 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम और 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम के अपने पिछले स्तर पर ही कायम रहा।

कल यह 50 रुपए टूटा था। गिन्नी के भाव 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम के स्तर पर कायम रहे। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए तथा बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा