1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने की चमक पड़ी फीकी, भाव 50 रुपए घटकर रह गया 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम

Gold rate today: सोने की चमक पड़ी फीकी, भाव 50 रुपए घटकर रह गया 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 05, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 04:10 pm IST

थानीय आभूषण विनिर्माताओं की कमजोर मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 50 रुपए के नुकसान से 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गईं। हालांकि, वैश्विक बाजारों में मजबूती का रुख था।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्‍ली। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की कमजोर मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 50 रुपए के नुकसान से 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गईं। हालांकि, वैश्विक बाजारों में मजबूती का रुख था। हालांकि, औद्योगिक इकाइयो तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 70 रुपए के लाभ के साथ 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं और फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग से सोने की कीमतों में गिरावट आई। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एल्युमीनियम और इस्पात के आयात पर शुल्क लगाने से डॉलर दबाव में था और वैश्विक बाजारों में मजबूती का रुख था जिससे यह गिरावट सीमित रही। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.28 प्रतिशत के लाभ से 1,326.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी 0.18 प्रतिशत चढ़कर 16.54 डॉलर प्रति औंस रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने का भाव 50-50 रुपए टूटकर क्रमश: 31,450 रुपए और 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। शनिवार को सोना 140 रुपए चढ़ा था। आठ ग्राम की गिन्नी के भाव हालांकि 24,800 रुपए पर कायम रहे। 

वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 70 रुपए चढ़कर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 180 रुपए की बढ़त के साथ 38,515 रुपए प्रति किलोग्राम रहे। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा