1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोना बढ़कर हुआ 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी में आई 150 रुपए की गिरावट

Gold rate today: सोना बढ़कर हुआ 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी में आई 150 रुपए की गिरावट

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 27, 2018 04:23 pm IST,  Updated : Feb 27, 2018 04:23 pm IST

वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख और स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की निरंतर लिवाली से सोने में लगातार चौथे दिन तेजी देखी गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 190 रुपए उछलकर 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख और स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की निरंतर लिवाली से सोने में लगातार चौथे दिन तेजी देखी गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 190 रुपए उछलकर 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि, औद्योगिकी इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव घटाने से चांदी 150 रुपए फिसलकर 39,550 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।  

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के अलावा डॉलर के कमजोर रहने से सोने में मजबूती बनी रही। इसके अलावा स्थानीय विनिर्माताओं की ओर से लिवाली बढ़ने से भी सोने को समर्थन मिला। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में, सोना 0.03 प्रतिशत बढ़कर 1,333.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 190-190 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,850 रुपए और 31,700 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। पिछले तीन कारोबारी सत्र में सोने के भाव 310 रुपए चढ़े। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 150 रुपए गिरकर 39,550 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 55 रुपए गिरकर 38,550 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा