1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने में आज भी नहीं थमी गिरावट, 30 रुपए घटकर भाव हो गया 31,360 रुपए प्रति दस ग्राम

Gold rate today: सोने में आज भी नहीं थमी गिरावट, 30 रुपए घटकर भाव हो गया 31,360 रुपए प्रति दस ग्राम

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 01, 2018 04:58 pm IST,  Updated : Mar 01, 2018 04:58 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 30 रुपए गिरकर 31,360 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 30 रुपए गिरकर 31,360 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिकी इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 90 रुपए फिसलकर 39,210 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व चेयरमैन के ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत से डॉलर की मांग में तेजी के चलते कीमती धातु में गिरावट रही। इसके अलावा, स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटाने से भी सोने पर दबाव देखा गया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.30 प्रतिशत गिरकर 1,313.80 डॉलर प्रति औंस रहा और चांदी 0.34 प्रतिशत गिरकर 16.33 डॉलर प्रति औंस रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 30-30 रुपए  गिरकर क्रमश: 31,360 रुपए और 31,210 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। कल सोना 460 रुपए टूटा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

इसी तरह, चांदी हाजिर 90 रुपए गिरकर 39,210 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 80 रुपए गिरकर 38,045 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 74,000 रुपए और 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा