1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वैश्विक मजबूत संकेतों और ज्‍वेलर्स की खरीदारी से सोने में आई तेजी, भाव हुआ 65 रुपए बढ़कर 31,515 रुपए प्रति दस ग्राम

वैश्विक मजबूत संकेतों और ज्‍वेलर्स की खरीदारी से सोने में आई तेजी, भाव हुआ 65 रुपए बढ़कर 31,515 रुपए प्रति दस ग्राम

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 14, 2018 03:36 pm IST,  Updated : Mar 14, 2018 03:36 pm IST

वैश्विक बाजारों में मजबूत संकेत और स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की खरीदारी बढ़ने के कारण आज सर्राफा बाजार में सोना 65 रुपए की तेजी के साथ 31,515 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया।

gold rate today- India TV Hindi
gold rate today

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों में मजबूत संकेत और स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की खरीदारी बढ़ने के कारण आज सर्राफा बाजार में सोना 65 रुपए की तेजी के साथ 31,515 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से उठान बढ़ने से चांदी भी 60 रुपए की तेजी के साथ 39,560 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका के विदेशी मंत्री रेक्‍स टिलरसन को अचानक पद से हटाए जाने के कारण डॉलर कमजोर हो गया जिसकी वजह से सोने में तेजी आई। अमेरिका में ब्‍याज दरों के धीरे-धीरे बढ़ने का रास्‍ता भी साफ होने से सोने को बल मिला। वैश्विक स्‍तर पर सिंगापुर मे सोना 0.11 प्रतिशत बढ़कर 1327.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 16.59 डॉलर प्रति औंस बोली गई। इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की खरीदारी बढ़ने से भी सोने की कीमतों में तेजी के रुझान को बल मिला।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भव 65-65-65 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,515 रुपए और 31,365 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि सीमित कारोबार के दौरान गिन्‍नी का भाव 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।  

सोने की तरह ही आज चांदी तैयार भी 60 रुपए की बढ़त के साथ 39,560 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 125 रुपए बढ़कर 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। हालांकि चांदी सिक्‍कों में व्‍यापार पूर्व स्‍तर पर जारी रहा और इनका भाव 74,000 रुपए खरीद और 75,000 रुपए बिक्री प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा