1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोने का भाव 75 रुपए घटकर रह गया 31,475 रुपए/10 ग्राम, चांदी हुई 150 रुपए कमजोर

Gold Rate Today: सोने का भाव 75 रुपए घटकर रह गया 31,475 रुपए/10 ग्राम, चांदी हुई 150 रुपए कमजोर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 01, 2018 04:19 pm IST,  Updated : Oct 01, 2018 04:19 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 75 रुपए टूटकर 31,475 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 150 रुपए के नुकसान से 38,950 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

gold rate - India TV Hindi
gold rate Image Source : GOLD RATE

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 75 रुपए टूटकर 31,475 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 150 रुपए के नुकसान से 38,950 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख की वजह से यहां भी सोने-चांदी में गिरावट आई। 

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 75 रुपए के नुकसान से 31,475 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। शनिवार को इसका भाव 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम था। इसी तरह 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 15 रुपए के नुकसान से 31,325 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। शनिवार को इसका भाव 31,340 रुपए प्रति दस ग्राम था।  

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.57 प्रतिशत के नुकसान से 1,189.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 0.63 प्रतिशत के नुकसान से 14.62 डॉलर प्रति औंस रह गई। गिन्नी के भाव 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे।

वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर भी 150 रुपए के नुकसान से 38,950 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 130 रुपए के नुकसान से 38,520 रुपए प्रति किलोग्राम रह गए। चांदी सिक्का लिवाल 1,000 रुपए के नुकसान से 72,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर आ गया, शनिवार को इसका भाव 73,000 रुपए था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा