1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: दो दिन में 330 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्‍ता हुआ सोना, चांदी 41,000 पर रही स्थिर

Gold rate today: दो दिन में 330 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्‍ता हुआ सोना, चांदी 41,000 पर रही स्थिर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 21, 2018 04:06 pm IST,  Updated : Jun 21, 2018 04:06 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं तथा फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 145 रुपए और टूटकर 31,570 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इससे पहले बुधवार को सोना 185 रुपए टूटा था।

gold rate today- India TV Hindi
gold rate today Image Source : GOLD RATE TODAY

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं तथा फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 145 रुपए और टूटकर 31,570 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इससे पहले बुधवार को सोना 185 रुपए टूटा था। पिछले दो दिनों में सोना कुल 330 रुपए कमजोर हुआ है। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की छिटपुट मांग के बीच चांदी 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर कायम रही। 

बाजार कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। इसके अलावा कमजोर वैश्विक रुख तथा डॉलर में मजबूती से निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग घटी। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में आज सोना 0.17 प्रतिशत के नुकसान से 1,265.66 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 16.24 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 145-145 रुपए के नुकसान से क्रमश: 31,570 रुपए तथा 31,420 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। 

वहीं दूसरी ओर छिटपुट मांग के बीच चांदी हाजिर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर कायम रही। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव हालांकि 240 रुपए टूटकर 39,490 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए तथा बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा