1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: मांग कमजोर पड़ने से सोना 185 रुपए टूटा, सीमित कारोबार में चांदी रही स्थिर

Gold rate today: मांग कमजोर पड़ने से सोना 185 रुपए टूटा, सीमित कारोबार में चांदी रही स्थिर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 20, 2018 04:23 pm IST,  Updated : Jun 20, 2018 04:23 pm IST

नरम वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग गिरने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 185 रुपए टूटकर 31,715 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। नरम वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग गिरने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 185 रुपए टूटकर 31,715 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि चांदी औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की छिटपुट मांग के कारण 41 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही। 

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों की नरमी के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं तथा खुदरा कारोबारियों की मांग कम होने से सोने की कीमतें गिरी हैं। सिंगापुर में सोना 0.11 प्रतिशत गिरकर 1,273.21 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 0.10 प्रतिशत मजबूत होकर 16.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।  

स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 185-185 रुपए गिरकर क्रमश: 31,715 रुपए और 31,565 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 100 रुपए मजबूत हुआ था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर टिकी रही। 

चांदी हाजिर 41 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 275 रुपए गिरकर 39,730 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि चांदी के सिक्कों में टिकाव रहा। सिक्का लिवाल 76 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा