1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने की कीमतों में थम नहीं रही है गिरावट, 140 रुपए और घटकर भाव रह गया 31,210 रुपए/10ग्राम

Gold rate today: सोने की कीमतों में थम नहीं रही है गिरावट, 140 रुपए और घटकर भाव रह गया 31,210 रुपए/10ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 12, 2018 04:07 pm IST,  Updated : Jul 12, 2018 04:07 pm IST

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 140 रुपए टूटकर 31,210 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold price in delhi- India TV Hindi
gold price in delhi Image Source : GOLD PRICE IN DELHI

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 140 रुपए टूटकर 31,210 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी 470 रुपए के नुकसान से 40,030 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के अलावा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं तथा खुदरा विक्रेताओं की मांग घटने से पीली धातु के भाव नीचे आ गए। वैश्विक स्तर पर कल न्यूयॉर्क में सोना 1.12 प्रतिशत टूटकर 1,241 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 1.53 प्रतिशत के नुकसान से 15.78 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 140-140 रुपए के नुकसान से क्रमश: 31,210 और 31,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इससे पिछले दो दिन में सोना 300 रुपए टूटा था। गिन्नी के भाव हालांकि 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। 

सोने की तरह चांदी हाजिर 470 रुपए के नुकसान से 40,030 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 380 रुपए टूटकर 39,230 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। चांदी सिक्का लिवाल 75,000 रुपए तथा बिकवाल 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा