1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: शेयर बाजार में तेजी से सोने को लगी चोट, कीमत 270 रुपए घटकर रह गई 31,380 रुपए

Gold rate today: शेयर बाजार में तेजी से सोने को लगी चोट, कीमत 270 रुपए घटकर रह गई 31,380 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 10, 2018 04:51 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 04:51 pm IST

स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में गिरावट व वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 270 रुपए गिरकर 31,380 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold rate - India TV Hindi
gold rate Image Source : GOLD RATE

नई दिल्‍ली। स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में गिरावट व वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 270 रुपए गिरकर 31,380 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का विनिर्माताओं की ओर से उठाव कम रहने से चांदी भी 100 रुपए फिसलकर 40,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।  

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में सुधार के चलते वैश्विक बाजारों में सोना नरम पड़ गया। इससे स्थानीय बाजार की धारणा प्रभावित हुई। हालांकि, अमेरिका-चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर जारी गतिरोध और ब्रेक्जिट (ब्रिटेन के यूरोपीय देशो के संघ से अलग होने) को लेकर ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता ने सोने की गिरावट को सीमित रखा।

 सिंगापुर में सोना 0.09 प्रतिशत गिरकर 1,256.10 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 0.28 प्रतिशत गिरकर 16.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।  स्थानीय आभूषण कारोबारियों एवं खुदरा विक्रेताओं की कम मांग से भी सोने पर दबाव रहा। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 270-270 रुपए गिरकर क्रमश: 31,380 रुपए और 31,230 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 50 रुपए चढ़कर 24,800 रुपए प्रति इकाई हो गई।

हीं, चांदी हाजिर 100 रुपए गिरकर 40,650 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी चांदी 120 रुपए गिरकर 39,875 रुपए प्रति किलोग्राम रही। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 75,000 और 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा