1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold futures: वैश्विक रुख से वायदा कारोबार में सोना मजबूत

Gold futures: वैश्विक रुख से वायदा कारोबार में सोना मजबूत

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 13, 2020 02:05 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 02:05 pm IST

विदेशों से सकारात्मक संकेतों के बीच सटोरियों के दाव ऊंचा करने से गुरुवार को वायदा कारोबार में सोना 192 रुपए बढ़कर 40,676 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

Gold futures, global cues, Gold, Gold price, Gold rate- India TV Hindi
Gold futures gain on global cues 

नयी दिल्ली। विदेशों से सकारात्मक संकेतों के बीच सटोरियों के दाव ऊंचा करने से गुरुवार को वायदा कारोबार में सोना 192 रुपए बढ़कर 40,676 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना अप्रैल डिलीवरी 192 रुपये (0.47 प्रतिशत) बढ़कर 40,676 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 2,018 लॉट का कारोबार हुआ। 

इसी प्रकार, सोना जून 173 रुपये (0.43 प्रतिशत) चढ़कर 40,839 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 94 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजार में तेजी के रुझान को देखते हुए स्थनीय कारोबारियों ने अपने दाव ऊंचे कर दिए थे। इससे वायदा कारोबार में सोना चमक गया। न्यूयॉर्क में सोना 0.36 प्रतिशत बढ़कर 1,577.20 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा