1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: 150 रुपए की तेजी के साथ सोने का भाव हुआ 31,610 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी हुई महंगी

Gold rate today: 150 रुपए की तेजी के साथ सोने का भाव हुआ 31,610 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी हुई महंगी

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 03, 2018 05:39 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 05:39 pm IST

घरेलू आभूषण कारोबारियों की बढ़ी लिवाली और मजबूत वैश्विक रुख से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 150 रुपए बढ़कर 31,610 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्‍ली। घरेलू आभूषण कारोबारियों की बढ़ी लिवाली और मजबूत वैश्विक रुख से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 150 रुपए बढ़कर 31,610 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया। वहीं, औद्योगिकी इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं के उठाव बढ़ाने से चांदी 225 रुपए की बढ़त के साथ 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।  

कारोबारियों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक रुख और अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रहने से सोने के भाव में तेजी आई है। घरेलू आभूषण कारोबारियों की निरंतर लिवाली से भी तेजी को बल मिला है। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना 1.19 प्रतिशत बढ़कर 1,340.80 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 1.53 प्रतिशत बढ़कर 16.60 डॉलर प्रति औंस रही। 

स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 150-150 रुपए बढ़कर 31,610 रुपए और 31,460 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। कल सोना 110 रुपए चढ़ा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

वहीं, चांदी हाजिर 225 रुपए बढ़कर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 270 रुपए बढ़कर 38,795 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74,000 और 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा