1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: 1 अप्रैल से होने वाले बदलावों से डरा सोना, कीमतों में आई साल की सबसे बड़ी 650 रुपए की गिरावट

Gold rate today: 1 अप्रैल से होने वाले बदलावों से डरा सोना, कीमतों में आई साल की सबसे बड़ी 650 रुपए की गिरावट

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 30, 2018 04:53 pm IST,  Updated : Mar 30, 2018 04:53 pm IST

मौजूदा उच्च स्तर पर स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग में अधिक गिरावट आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 650 रुपए गिर कर 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्ली। एक अप्रैल से देश में होने वाले तमाम बदलावों से लगता है सोना डर गया है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।  मौजूदा उच्च स्तर पर स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग में अधिक गिरावट आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 650 रुपए गिर कर 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। 

सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों का उठाव कम होने से चांदी भी 600 रुपए घटकर 39,150 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत एवं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 650-650 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 31,300 रुपए और 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर बनी रही। 

इसी प्रकार, चांदी हाजिर 600 रुपए घटकर 39,150 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 660 रुपए घटकर 38,320 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। हालांकि चांदी सिक्कों के भाव लिवाल और बिकवाल क्रमश: 74,000 रुपए और 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बने रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा