1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: एक माह के उच्‍च स्‍तर पर पहुंचा सोना, कीमत बढ़कर हुई 31,835 रुपए प्रति दस ग्राम

Gold rate today: एक माह के उच्‍च स्‍तर पर पहुंचा सोना, कीमत बढ़कर हुई 31,835 रुपए प्रति दस ग्राम

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 24, 2018 04:35 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 04:35 pm IST

वैश्विक बाजारों से तेजी के संकेत मिलने और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 85 रुपए और बढ़कर 31,835 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से तेजी के संकेत मिलने और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 85 रुपए और बढ़कर 31,835 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग जारी रहने से चांदी का भाव भी 50 रुपए बढ़कर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। 

बाजार सूत्रों के अनुसार सर्राफा बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध तेज होने की आशंका में अमेरिकी डॉलर में गिरावट का रुख है, जबकि दूसरी तरफ सोने में निवेशकों का आकर्षण बढ़ा है। वैश्विक बाजारों में कल न्यूयार्क में सोने का भाव 1.37 प्रतिशत बढ़कर 1,346.80 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव 1.13 प्रतिशत बढ़कर 16.53 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।  बाजार सूत्रों के मुताबिक स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग निकलने से भी कीमती धातुओं को समर्थन मिला और भाव एक माह के उच्च स्तर पर पहुंच गए। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 85 रुपए बढ़कर 31,835 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया, जबकि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी इतनी ही तेजी के साथ 31,685 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बोला गया। कल भी सोने का भाव 250 रुपए चढ़ा था। गिन्नी का भाव, हालांकि, 24,800 रुपए के पूर्वस्तर पर टिका रहा।

चांदी में भी तेजी का रुख रहा। हाजिर चांदी का भाव 50 रुपए बढ़कर 39,600 रुपए किलो और साप्ताहिक डिलीवरी आधारित चांदी का भाव 115 रुपए चढ़कर 38,895 रुपए किलो बोला गया। चांदी सिक्का, लिवाली 74,000 रुपए और बिकवाली 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा