1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: ज्वेलर्स की खरीदारी से सोना 150 रुपए हुआ मजबूत, चांदी में 410 रुपए का उछाल

Gold rate today: ज्वेलर्स की खरीदारी से सोना 150 रुपए हुआ मजबूत, चांदी में 410 रुपए का उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 07, 2019 04:14 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 04:14 pm IST

मजबूत वैश्विक रुख और आभूषण कारोबारियों की लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 150 रुपए बढ़कर 32,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख और आभूषण कारोबारियों की लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 150 रुपए बढ़कर 32,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ाने से चांदी भी 410 रुपए उछल कर 40,010 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमती धातु में मजबूत रुख और घरेलू आभूषण कारोबारियों एवं खुदरा विक्रेताओं के लिवाली बढ़ाने से सोने के भाव में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.33 प्रतिशत बढ़कर 1,289.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 15.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 150-150 रुपए मजबूत होकर 32,650 रुपए और 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में सोना 190 रुपए टूटा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 25,200 रुपए प्रति इकाई के पूर्व स्तर पर रही।

वहीं, चांदी हाजिर 410 रुपए बढ़कर 40,010 रुपए प्रति किलोग्राम पर, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 136 रुपए बढ़कर 39,309 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 76,000 रुपए और 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा