1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने के भाव में आई 100 रुपए की तेजी, चांदी हुई 140 रुपए सस्‍ती

Gold rate today: सोने के भाव में आई 100 रुपए की तेजी, चांदी हुई 140 रुपए सस्‍ती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 05, 2018 05:29 pm IST,  Updated : Dec 05, 2018 05:29 pm IST

स्थानीय आभूषण निर्माताओं की खुदरा लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना भाव 100 रुपए चढ़कर 31,950 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण निर्माताओं की खुदरा लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना भाव 100 रुपए चढ़कर 31,950 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि चांदी भाव में गिरावट दर्ज की गई। चांदी भाव 140 रुपए टूटकर 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। इसकी वजह सिक्का निर्माताओं और ऑद्योगिक इकाइयों की ओर से चांदी का उठाव कम रहना है। 

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक शादियों के मौसम के चलते स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से सोने की मांग बढ़ी है। इससे सोना भाव में तेजी देखी गई। वहीं चांदी में उठाव कम होने से इसके दाम गिरे हैं। 

दिल्ली सर्राफा में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100-100 रुपए चढ़कर क्रमश: 31,950 रुपए और 31,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। आठ ग्राम वजनी सोने की गिन्नी का भाव भी बुधवार को 100 रुपए बढ़कर 24,800 रुपए प्रति इकाई हो गया। हालांकि वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,235.02 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी का भाव 14.45 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

दिल्ली में हाजिर चांदी 140 रुपए घटकर 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी चांदी का भाव 26 रुपए बढ़कर 36,394 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा भाव 100 रुपए बढ़ गया। इसका लिवाली भाव 73,000 रुपए और बिकवाली भाव 74,000 रुपए  रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा