1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: 4 दिन बाद आई सोने में बड़ी गिरावट, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

Gold rate today: 4 दिन बाद आई सोने में बड़ी गिरावट, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 12, 2018 05:43 pm IST,  Updated : Dec 12, 2018 05:43 pm IST

तीन कारोबारी दिनों में बढ़त बनाए रखने के बाद बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 110 रुपए तक गिरकर 32,540 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। तीन कारोबारी दिनों में बढ़त बनाए रखने के बाद बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 110 रुपए तक गिरकर 32,540 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसकी अहम वजह कमजोर वैश्विक संकेत और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग का घटना है। सिक्का ढलाई करने वाली और औद्योगिक इकाइयों की ओर से मांग का समर्थन कम होने चांदी भी 25 रुपए टूटकर 38,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।  

सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार इसकी अहम वजह स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग का कमजोर होना और वैश्विक बाजार में नकारात्मक संदेश होना है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,242.08 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 14.57 डॉलर प्रति औंस रहा। 

दिल्ली सर्राफा में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 110-110 रुपए घटकर क्रमश: 32,540 रुपए और 32,390 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले तीन कारोबारी दिनों में सोना भाव 550 रुपए चढ़ गया था। सोने की आठ ग्राम वजनी गिन्नी की कीमत 25,000 रुपए प्रति इकाई पर बनी रही। 

हाजिर चांदी का भाव 25 रुपए की टूट के साथ 38,550 रुपए और साप्ताहिक डिलीवरी चांदी का भाव 22 रुपए घटकर 38,181 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 74,000 रुपए और बिकवाली भाव 75,000 रुपए पर ही बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा