1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने के भाव में आई 145 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी, चांदी हुई 350 रुपए प्रति किग्रा सस्‍ती

Gold rate today: सोने के भाव में आई 145 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी, चांदी हुई 350 रुपए प्रति किग्रा सस्‍ती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 10, 2018 04:54 pm IST,  Updated : Dec 10, 2018 04:54 pm IST

हाजिर मांग बढ़ने की वजह से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 145 रुपए बढ़कर 32,495 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्‍ली। हाजिर मांग बढ़ने की वजह से सोमवार को राष्‍ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 145 रुपए बढ़कर 32,495 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की मांग घटने से चांदी की कीमत 350 रुपए घटकर 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि विदेशों में कमजोर रुख और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से पीली धातु की कीमतों को यह बल मिला है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर न्‍यूयॉर्क में सोना बढ़कर 1249.34 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं चांदी 14.59 डॉलर प्रति औंस के स्‍तर पर सीमित रही।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 145-145 रुपए की वृद्धि के साथ क्रमश: 32,495 रुपए और 32,345 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। हालांकि गिन्‍नी का भाव 25,000 रुपए प्रति आठ ग्राम के स्‍तर पर ही स्थिर रहा।

चांदी हाजिर 350 रुपए कमजोर होकर 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम रही। वहीं साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव भी 410 रुपए टूटकर 37,890 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। हालांकि चांदी सिक्‍कों का भाव 74,000 रुपए लिवाल और 75,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा के स्‍तर पर ही रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा