1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: 170 रुपए बढ़कर सोना हुआ 32,120 रुपए/10 ग्राम, चांदी में भी आई तेजी

Gold rate today: 170 रुपए बढ़कर सोना हुआ 32,120 रुपए/10 ग्राम, चांदी में भी आई तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 06, 2018 04:52 pm IST,  Updated : Dec 06, 2018 04:52 pm IST

विदेशी बाजारों में मजबूत रुख और स्थानीय ज्वेलर्स की ओर से मांग बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत गुरुवार को 170 रुपए उछलकर 32,120 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्‍ली। विदेशी बाजारों में मजबूत रुख और स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की ओर से मांग बढ़ने के कारण राष्‍ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत गुरुवार को 170 रुपए उछलकर 32,120 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की मांग निकलने से चांदी भी 25 रुपए के सुधार के साथ 37,625 रुपए प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि चालू शादी-विवाह के सीजन में स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की मांग बढ़ने और अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सोने के मजबूत रुख की वजह से सोने की कीमतों को बल मिला है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर न्‍यूयॉर्क में सोना 1238.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 14.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।  

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 170-170 रुपए बढ़कर क्रमश: 32,120 रुपए और 31,970 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। गिन्‍नी का भाव भी 100 रुपए बढ़कर 24,900 रुपए प्रति 8 ग्राम हो गया।

इसी प्रकार चांदी हाजिर का भाव 25 रुपए उछलकर 37,625 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 856 रुपए बढ़कर 37,250 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। हालांकि चांदी सिक्‍कों का भाव 73,000 रुपए लिवाल और 74,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा