1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 2 महीने में सबसे सस्ता हुआ सोना, भाव 400 रुपए गिरकर 29 हजार के नीचे फिसला

2 महीने में सबसे सस्ता हुआ सोना, भाव 400 रुपए गिरकर 29 हजार के नीचे फिसला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 10, 2017 03:40 pm IST,  Updated : Mar 10, 2017 04:41 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार पाचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को सोना 400 रुपए टूटकर 29 हजार रुपए रुपए प्रति दस ग्राम के नीचे आ गया है।

Golden Chance: 2 महीने में सबसे सस्ता हुआ सोना, भाव 400 रुपए गिरकर 29 हजार के नीचे फिसला- India TV Hindi
Golden Chance: 2 महीने में सबसे सस्ता हुआ सोना, भाव 400 रुपए गिरकर 29 हजार के नीचे फिसला

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार पाचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को सोना 400 रुपए टूटकर 29 हजार रुपए से नीचे फि‍सल गया। इसका भाव 28,850 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया है। 7 जनवरी 2017 के बाद का यह सबसे निचला स्तर है। आपको बता दें कि पिछले 5 दिन में सोना करीब  1250 रुपए सस्ता हो चुका है।

चांदी की कीमतों में 525 रुपए की गिरावट

  • शुक्रवार को चांदी की कीमतें 4,000 रुपए प्रति किलो ग्राम के नीचे आई गईं हैं। दिल्ली में चांदी 525 रुपए गिरकर 40,975 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।

क्यों है सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में चर्चा है कि अगले हफ्ते अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ सकती हैं। ऐसे में सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग घटेगी। वहीं, भारत में शादियों का सीजन खत्म होने से ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर से सोने की मांग में कमी आई है।

इंटरनेशल मार्केट में गिरा सोना 

  • सिंगापुर में सोना 0.4 फीसदी टूटकर 1,196.24 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
  • इंटरनेशनल मार्केट में सोने का यह भाव 31  जनवरी के निचले स्तर पर आ गया है।

सोना 400 रुपए हुआ सस्ता

  • दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में आई 400 रुपए की गिरावट।
  • इसके बाद भाव क्रमश: 28,850 और 28,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
  • गिन्नी का भाव बिना बदलाव के 24,300 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुआ।

चांदी 41 हजार के नीचे फिसली

  • चांदी तैयार का भाव 525 रुपए टूटकर 40,975 रुपए प्रति किलो बोला गया।
  • साप्‍ताहिक डिलेवरी का भाव 375 रुपए गिरकर 40,780 रुपए प्रति किलो रहा।
  • चांदी का सिक्‍का 2,000 रुपए की गिरावट के साथ खरीद 70,000 और बिकवाल 71,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा