1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: आभूषण निर्माताओं की लगातार खरीदारी से सोना हुआ और मजबूत, चांदी में आई गिरावट

Gold rate today: आभूषण निर्माताओं की लगातार खरीदारी से सोना हुआ और मजबूत, चांदी में आई गिरावट

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 10, 2018 04:58 pm IST,  Updated : Feb 10, 2018 04:58 pm IST

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लगातार खरीदारी से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 30 रुपए बढ़कर 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लगातार खरीदारी से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 30 रुपए बढ़कर 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। इसी के साथ सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख रहा। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी 180 रुपए टूटकर 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 

कारोबारियों ने कहा कि शादी-विवाह के मौसम को देखते हुए स्थानीय आभूषण निर्माताओँ की लिवाली बढ़ने से घरेलू हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में तेजी रही। हालांकि, वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के चलते तेजी सीमित रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.20 प्रतिशत गिरकर 1,315.70 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 0.37 प्रतिशत टूटकर 16.43 डॉलर प्रति औंस रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 30-30 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,200 रुपए और 31,050 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। कल सोने का भाव 220 रुपए बढ़ा था। हालांकि, सीमित सौदों के बीच आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

वहीं, चांदी हाजिर 180 रुपए गिरकर 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम रही, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 45 रुपए बढ़कर 37,950 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 74,000 रुपए और 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर टिके रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा