1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: कमजोर रुपए और कच्‍चे तेल में उछाल से सोने में आई 460 रुपए की तेजी

Gold Rate Today: कमजोर रुपए और कच्‍चे तेल में उछाल से सोने में आई 460 रुपए की तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 16, 2019 06:57 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 06:57 pm IST

सोने की तरह चांदी के दाम में भी उछाल देखने को मिला। चांदी का भाव 172 रुपए की बढ़त के साथ 48,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Gold prices rally Rs 460 on weak rupee, rise in crude prices- India TV Hindi
Gold prices rally Rs 460 on weak rupee, rise in crude prices Image Source : GOLD PRICES RALLY RS 460

नई दिल्‍ली। क्रूड ऑयल के दामों में तेजी आने और डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर पड़ने से निवेशकों का रुझान सोने की तरह बढ़ गया है, जिसकी वजह से सोमवार को दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 460 रुपए बढ़कर 38,860 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के अनुसार यहां सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत तेजी के साथ 38,860 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जो शनिवार को 38,400 रुपए प्रति दस ग्राम थी।

सोने की तरह चांदी के दाम में भी उछाल देखने को मिला। चांदी का भाव 172 रुपए की बढ़त के साथ 48,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी 1096 रुपए की तेजी के साथ 47,957 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।

पिछले दिन के कारोबार में चांदी 46,861 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थीं। वैश्विक स्‍तर पर न्‍यूयॉर्क में सोने की कीमत लाभ दर्शाती हुई 1504 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी तेजी के साथ 17.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी।

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशकों ने सर्राफा बाजार की ओर अपना रुख किया है, जिसकी वजह से सोने की कीमत में तेजी निरंतर बनी हुई है। सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया 68 पैसे लुढ़ककर 71.60 रुपए प्रति डॉलर के स्‍तर पर आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा