1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ज्‍वेलर्स की मांग से सोना हुआ 50 रुपए मजबूत, चांदी में आई 390 रुपए की गिरावट

ज्‍वेलर्स की मांग से सोना हुआ 50 रुपए मजबूत, चांदी में आई 390 रुपए की गिरावट

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 02, 2018 03:21 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 04:41 pm IST
gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्‍ली। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की छिटपुट लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए मजबूत होकर 30,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की तरफ से उठान कम होने से चांदी का भाव 390 रुपए की गिरावट के साथ 39,710 रुपए प्रति किलो रहा। 

वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के साथ डॉलर के कमजोर होने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी। इसके अलावा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की हल्की लिवाली से भी पीली धातु के भाव में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने का भाव 0.42 प्रतिशत बढ़कर 1,308 डॉलर प्रति औंस रहा। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 50-50 रुपए बढ़कर क्रमश: 30,450 रुपए तथा 30,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि गिन्नी का भाव स्थिर रहा। इसकी कीमत 24,700 रुपए प्र‍ति आठ ग्राम पर स्थिर रही। 

दूसरी तरफ चांदी हाजिर 390 रुपए टूटकर 39,710 रुपए प्रति किलो रही। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी के भाव 130 रुपए बढ़कर 39,040 रुपए प्रति किलो रहे। हालांकि चांदी सिक्का लिवाल 73,000 रुपए तथा बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा