1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने और चांदी में आया जबरदस्‍त उछाल, 28550 रुपए हुआ 10 ग्राम गोल्‍ड का भाव

सोने और चांदी में आया जबरदस्‍त उछाल, 28550 रुपए हुआ 10 ग्राम गोल्‍ड का भाव

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 12, 2017 04:15 pm IST,  Updated : May 12, 2017 04:15 pm IST

शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्‍त उछाल आया। स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की ताजा खरीद की वजह से सोने का भाव 150 रुपए बढ़कर 28,550 रुपए हो गया।

सोने और चांदी में आया जबरदस्‍त उछाल, 28550 रुपए हुआ 10 ग्राम गोल्‍ड का भाव- India TV Hindi
सोने और चांदी में आया जबरदस्‍त उछाल, 28550 रुपए हुआ 10 ग्राम गोल्‍ड का भाव

नई दिल्‍ली। शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्‍त उछाल आया। वैश्विक बाजारों में सकारात्‍मक रुख और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की ताजा खरीद की वजह से सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 150 रुपए बढ़कर 28,550 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। औद्योगिक यूनिट और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने से चांदी भी 200 रुपए की बढ़त के साथ 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई।

सिंगापुर में सोना 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1228.20 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 16.41 डॉलर प्रति औंस रही। वहीं राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 150-150 रुपए के उछाल के साथ क्रमश: 28,550 रुपए और 28,400 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। गुरुवार को सोने की कीमतों में 265 रुपए की गिरावट आई थी।

हालांकि, गिन्‍नी का भाव 24,300 रुपए प्र‍ति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा। सोने की तरह ही चांदी तैयार का भाव भी शुक्रवार को 200 रुपए उछलकर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं साप्‍ताहिक आधारित डिलीवरी का भाव 180 रुपए बढ़कर 38,280 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। दूसरी ओर चांदी सिक्‍कों का भाव प्रति सैकड़ा 69,000 खरीद और 70,000 रुपए पर स्थिर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा