1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोना एक बार फ‍िर हुआ 31,600 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी में भी आया 180 रुपए का उछाल

Gold Rate Today: सोना एक बार फ‍िर हुआ 31,600 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी में भी आया 180 रुपए का उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 17, 2018 03:25 pm IST,  Updated : Sep 17, 2018 03:25 pm IST

वैश्विक बाजारों में मजबूती के संकेतों के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं की बढ़ी मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 180 रुपए उछलकर एक बार फ‍िर 31,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

gold jewellery- India TV Hindi
gold jewellery Image Source : GOLD JEWELLERY

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों में मजबूती के संकेतों के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं की बढ़ी मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 180 रुपए उछलकर एक बार फ‍िर 31,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग निकलने से चांदी भी 180 रुपए की तेजी के साथ 37,680 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका की तरफ से चीन से आने वाली 200 अरब डॉलर की और भी वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने की तैयारी की खबरों के बीच वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं को मजबूती मिली। सिंगापुर में सोना 0.19 प्रतिशत मजबूत होकर 1,195.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 0.39 प्रतिशत की बढ़त लेकर 14.08 डॉलर प्रति औंस रही। 

स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 180-180 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 31,600 रुपए और 31,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। शनिवार को इनमें 20-20 रुपए की मजबूती आई थी। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए पर टिकी रही। 

चांदी हाजिर 180 रुपए चढ़कर 37,680 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 200 रुपए मजबूत होकर 37,195 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। हालांकि चांदी के सिक्के पूर्वस्तर पर ही टिके रहे। सिक्का लिवाल 72 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा