1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: 30 रुपए बढ़कर सोने का भाव हुआ 33,000 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी में आई चमक

Gold Rate Today: 30 रुपए बढ़कर सोने का भाव हुआ 33,000 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी में आई चमक

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 29, 2019 04:54 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 04:54 pm IST

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना कमजोर रुख के साथ 1,283.50 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

gold rate today- India TV Hindi
gold rate today Image Source : GOLD RATE TODAY

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 30 रुपए की बढ़त के साथ 33,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आभूषण कारोबारियों की मांग से सोने में तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी भी 250 रुपए की बढ़त के साथ 38,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना कमजोर रुख के साथ 1,283.50 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी भी नुकसान के साथ 15.05 डॉलर प्रति औंस पर थी। शनिवार को सोना 50 रुपए टूटकर 32,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया था। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 30-30 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 33,000 रुपए और 32,830 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, आठ ग्राम की गिन्नी के भाव 26,400 रुपए प्रति इकाई पर कायम रहे। 

चांदी हाजिर 250 रुपए की बढ़त के साथ 38,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 268 रुपए टूटकर 37,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा