1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: मांग में सुस्‍ती आने से सोने का दाम घटा, 10 ग्राम के लिए देने होंगे अब 33,020 रुपए

Gold rate today: मांग में सुस्‍ती आने से सोने का दाम घटा, 10 ग्राम के लिए देने होंगे अब 33,020 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 11, 2019 06:11 pm IST,  Updated : Apr 11, 2019 06:11 pm IST

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरकर 1,304.4 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी घटकर 15.22 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर रही।

Gold prices- India TV Hindi
Gold prices Image Source : GOLD PRICES

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 50 रुपए गिरकर 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। 

वहीं, औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने से चांदी 175 रुपए फिसलकर 38,550 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।  

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक रुख से सोने के भाव में नरमी आई। अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरकर 1,304.4 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी घटकर 15.22 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर रही। इससे पहले, बुधवार को सोना 90 रुपए बढ़ा था। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में  99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50-50 रुपए घटकर क्रमश: 33,020 रुपए और 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर रही। 

चांदी हाजिर 175 रुपए टूटकर 38,550 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी 183 रुपए गिरकर 37,560 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 80,000 रुपए और 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा