1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: कमजोर वैश्विक रुख और सुस्त मांग से सोना फिसला, चांदी में रही स्‍थ‍िरता

Gold rate today: कमजोर वैश्विक रुख और सुस्त मांग से सोना फिसला, चांदी में रही स्‍थ‍िरता

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 17, 2018 04:41 pm IST,  Updated : Dec 17, 2018 04:41 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 190 रुपए गिरकर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 190 रुपए गिरकर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, सीमित गतिविधियों में चांदी 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्व स्तर पर रही। 

कारोबारियों ने कहा कि शादी-विवाह का सीजन खत्म होने के चलते स्थानीय आभूषण कारोबारियों एवं खुदरा विक्रेताओं की मांग सुस्त रही। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर सोने में कमजोर रुख से भी कीमतों पर दबाव रहा। वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में सोना 0.07 प्रतिशत गिरकर 1,238.20 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस रहा, जबकि चांदी बढ़कर 14.64 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रही। 

दिल्ली में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 190-190 रुपए गिरकर 32,000 रुपए और 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। शनिवार को सोना 30 रुपए गिरा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 25,000 रुपए प्रति इकाई के पुराने स्तर पर ही बनी रही। 

चांदी हाजिर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर रही, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 124 रुपए  गिरकर 37,930 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी सिक्का लिवाल एवं बिकवाल क्रमश: 74,000 रुपए और 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा