1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: 32,000 से नीचे आया सोने का भाव, चांदी में आई 100 रुपए की तेजी

Gold rate today: 32,000 से नीचे आया सोने का भाव, चांदी में आई 100 रुपए की तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 04, 2018 04:38 pm IST,  Updated : May 04, 2018 05:45 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख के साथ घरेलू आभूषण कारोबारियों की कम मांग से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 20 रुपए कम होकर 31,980 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्‍ली। कमजोर वैश्विक रुख के साथ घरेलू आभूषण कारोबारियों की कम मांग से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 20 रुपए कम होकर 31,980 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, इसके विपरीत औद्योगिक इकाइयों के छिटपुट सौदों से चांदी 100 रुपए सुधरकर 40,300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं से कम मांग और डॉलर में मजबूती से वैश्विक बाजार में सोने के कमजोर होने से यहां भी पीली धातु की कीमतों पर दबाव रहा। इसके अतिरिक्त निवेशक आज जारी होने वाले अमेरिकी रोजगार आंकड़ों पर भी नजर बनाए हुए हैं। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.12 प्रतिशत गिरकर 1,310 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 0.15 प्रतिशत गिरकर 16.37 डॉलर प्रति औंस रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 20-20 रुपए गिरकर क्रमश: 31,980 रुपए और 31,830 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। दो दिनों में सोना 200 रुपए गिरा है। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 100 रुपए सुधरकर 40,300 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 150 रुपए बढ़कर 39,065 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 74,000 रुपए और 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा